arvind (91)
विज्ञापन

Video: कब तक टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे मोहम्मद शमी? सामने आया ये बड़ा अपडेट

Mohammad Shami Nets Video: करीब एक साल से मोहम्मद शमी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अभ्यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

Mohammed Shami: वनडे विश्व कप 2023 के बाद से मोहम्मद शमी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट होकर एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो नेट पर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मोहम्मद शमी आखिरी बार पिछले साल वनडे विश्व कप में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 24 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने इस साल एडी की सर्जरी कराई थी। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भी नहीं है पाए थे। इसके अलावा वो आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 में भी नजर नहीं आए थे। फैंस को उम्मीद है कि वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वापसी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ