हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: फखर, बाबर और सऊद शकील हुए फ्लॉप, चैंपियंस ट्रॉफी में क्या करेंगे रिजवान?

Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम स्टार खिलाड़ियों की खराब फॉर्म की समस्या से जूझ रही है।

विज्ञापन

Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी बीच पाकिस्तानी टीम स्टार खिलाड़ियों की खराब फॉर्म की समस्या से जूझ रही है। ट्राई सीरीज के दौरान भी टीम के कई खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भी पाकिस्तानी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में सभी की निगाह फखर ज़मान पर टिकी हुई थी, लेकिन वो 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, बाबर आजम का फ्लॉप जारी है। वो इस मैच में 29 रन बनाकर आउट हो गए। वो इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। सऊद शकील से भी इस मैच में फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं,लेकिन वो भी इस मैच में फ्लॉप हो गए। उन्होंने इस मैच में 8 रन बनाए। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेलना है। इसके बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलना है। ऐसे में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ इस मैच से पहले फॉर्म में आना चाहेंगे। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola