---विज्ञापन---

Video: पराग को आउट करने के बाद अर्शदीप ने दिखाए आक्रामक तेवर, लग सकता है बैन?

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में रियान पराग और अर्शदीप सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, पराग ने अर्शदीप के ओवर में तीन चौके लगा दिए थे। इसके बाद अर्शदीप ने उन्हें आउट कर दिया था। पराग को आउट करने के बाद अर्शदीप काफी आक्रामक होकर जश्न मना रहे थे।

---विज्ञापन---

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का तीसरा मैच अनंतपुर में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में रियान पराग ने 37 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तेजी से रन बनाए थे। इस दौरान उनके और अर्शदीप सिंह के बीच गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला। जिसे देख कर फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, पहली पारी में रियान पराग तेजी से रन बना रहे थे। इस दौरान उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। पराग का विकेट लेने के बाद अर्शदीप काफी ज्यादा आक्रामक हो गए थे।

दरअसल, इस मैच में रियान पराग ने अर्शदीप के ओवर में तीन चौके लगाए। इसके एक ओवर के बाद ही अर्शदीप ने भावनाओं में बह गए। उन्होंने रियान पराग को आउट करने के बाद गाली दी और गंदे इशारे भी किए। बता दें कि इससे पहले यश दयाल ने भी रियान पराग के खिलाफ आक्रामक तरह से जश्न मनाया था। हालांकि यश दयाल दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के देखें वीडियो:

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2024 11:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola