IMAGE.jpg (6)

लव मैरिज के 6 महीने के बाद महिला की मौत, परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

गाजियाबाद में लव मैरिज के 6 महीने बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है. 6 महीने पहले की लव मैरिज फिर आधी रात छत से गिरने का वीडियो आया और 4 दिन बाद महिला की मौत हो गई. गाजियाबाद के मुरादनगर में नवविवाहिता कृति सिंह के संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

गाजियाबाद में लव मैरिज के 6 महीने बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है. 6 महीने पहले की लव मैरिज फिर आधी रात छत से गिरने का वीडियो आया और 4 दिन बाद महिला की मौत हो गई. गाजियाबाद के मुरादनगर में नवविवाहिता कृति सिंह के संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतिका के भाई ने पति गौरव समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बहन को दूसरी मंजिल से नीचे धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें महिला रात के वक्त दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिरती नजर आती है. अब इसी सीसीटीवी और दूसरे सबूतों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेहा पेंट हाउस मेन रोड इलाके का है. मृतका की पहचान आकृति सिंह के रूप में हुई है. आकृति की शादी गौरव से हुई थी. परिवार के मुताबिक दोनों ने करीब 6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. शादी के कुछ ही महीनों बाद आकृति की मौत हो गई और अब इस मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज, उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगा दिया है.

विज्ञापन

मृतिका आकृति के भाई प्रभात का आरोप है कि शादी से पहले ही गौरव और उसके परिवार की तरफ से ₹30 लाख नगद और स्कर्पियो एंड गाड़ी की मांग की गई थी. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह इतनी बड़ी रकम या गाड़ी दे सके. इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ और मुरादनगर थाने में समझौता भी हुआ. इसके बाद शादी टूट गई लेकिन गौरव और आकृति के बीच बातचीत जारी रही.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ