हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

किसके फैन हैं वैभव सूर्यवंशी? ऐतिहासिक शतक जड़ने के बाद किया खुलासा

इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ चौथे यूथ वनडे मैच में भारत के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी ऐतिहासिक शतक लगाकर तहलका मचाया। वहीं शतक लगाने के बाद वैभव ने बताया उनका रोल मॉडल कौन है?

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: भारत की अंडर-19 टीम इन दिनों इंग्लैंड अंडर-19 टीम के साथ 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैचों में जीत हासिल करके सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 52 गेंदों पर शतक लगाया था। वहीं उन्होंने 13 चौके और 10 छक्कों के साथ मैच में 78 गेंदों पर 143 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद वैभव ने बताया कि उनको किस खिलाड़ी ने इंस्पिरेशन मिलती है।

ऐतिहासिक यूथ शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने शुभमन गिल को अपना रोल मॉडल बताया। चौथे वनडे मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम के साथ एजबेस्टन में मौजूद थे जहां उन्होंने शुभमन गिल को दोहरा शतक लगाते हुए देखा था। इसके बाद वैभव ने चौथे वनडे मैच में आकर तूफानी शतक लगा दिया।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें