हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 14 साल की उम्र में इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ रच दिया इतिहास

Vaibhav Suryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय रहते हैं. वो अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के कारण फैंस द्वारा पसंद किए जाते हैं. सूर्यवंशी सिर्फ 14 साल के हैं और अलग-अलग रिकॉर्ड बनाते आ रहे हैं. अब बतौर कप्तान उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

विज्ञापन
सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi World Record: 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. वो हाल ही में लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले युवा प्लेयर बन गए थे. अभी सूर्यवंशी साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. वो भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 3 जनवरी 2026 को टीम इंडिया की भिड़ंत यूथ वनडे में साउथ अफ्रीका से हुई. इस मुकाबले में भारत ने 25 रन से जीत दर्ज की. वैभव पहली बार कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने टीम को जीत दिलाते ही एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

14 साल के वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे इतिहास में जीत दर्ज करने वाले सबसे युवा कप्तान बन चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तानी के अहमद शहजाद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 15 साल, 141 दिन की उम्र में बतौर कप्तान पहला मैच जीता था. सूर्यवंशी अभी 14 साल 283 दिन के हैं और लगातार अंडर 19 क्रिकेट में बवाल मचा रहे हैं. उन्होंने IPL और इंडिया A के लिए तबाही मचाई है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी फिर हुए इग्नोर, तो भड़क उठा गौतम गंभीर का पूर्व साथी, भारतीय ODI टीम के सिलेक्शन पर दागे सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola