हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर बाहर बैठाएंगे गौतम गंभीर? इस कारण से टल सकता है टीम इंडिया में डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आयरलैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा. हालांकि, वैभव का डेब्यू टल सकता है और इसके पीछे एक बड़ा कारण है.

विज्ञापन
वैभव को करना पड़ेगा इंतजार (Image: AI Generated and Instagram/gautamgambhir)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. सूर्यवंशी ने हाल ही में ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में 94 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. फैंस अब उनके टीम इंडिया के लिए डेब्यू की उम्मीद कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका दिया जा सकता है. हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर उनके डेब्यू को टाल सकते हैं. वैभव ने अब तक सिर्फ IPL और इंडिया A के लिए खेला है.

क्या वैभव का डेब्यू अभी टल सकता है?

वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल के हैं और उन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव डालने से पहले मैनेजमेंट उन्हें ड्रेसिंग रूम के माहौल में सेट करना चाहेगी. इसके अलावा टीम इंडिया में पहले से ही अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे कई ओपनिंग विकल्प मौजूद हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने साथ में एक भी मैच नहीं खेला है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले मैनेजमेंट आयरलैंड सीरीज में उन्हें मैच अभ्यास देना चाहेगी, ताकि वो तालमेल बैठा सके. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज है, वैभव को उस सीरीज के किसी मैच में मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:- 6, 6, 6, 6, 6 और OUT! एक ओवर में 6 छक्के जड़ने से चूका KKR का स्टार बल्लेबाज, VIDEO ने तोड़ा फैंस का दिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola