केशव मौर्या ने CM योगी को क्यों याद दिलाई 4 जून की तारीख? क्या UP में कुछ बड़ा होने वाला है?

UP Politics: यूपी में लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही बीजेपी में आत्ममंथन का दौर चल रहा है। इस बीच रविवार को हुई बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने सीएम योगी और अन्य नेताओं के सामने कह दिया कि संगठन हमेशा से ही सरकार से बड़ा होता है।

CM Yogi Aditya Nath and Keshav Prasad maurya

UP By Election 2024: लोकसभा चुनाव में हार के बाद लखनऊ में रविवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यूपी में आगामी रणनीति को लेकर मंथन हुआ। कुछ दिनों बाद ही यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में उपचुनाव की रणनीति को लेकर भी बैठक में चिंतन किया गया। इस बीच बैठक में हुए भाषणों को लेकर सियासी रणनीतिकार अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। सीएम योगी के भाषण से ज्यादा सुर्खियां बटोरी डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने। केशव मौर्या ने कहा कि सरकार से बड़ा संगठन होता है। उन्होंने अपने भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें वे कहते हैं कि हर एक कार्यकर्ता हमारा गौरव है। संगठन सरकार से बड़ा था, है और रहेगा। मैं यहां पर देश के और राज्य के नेताओं के सामने कहता हूं कि संगठन से बड़ा कोई नहीं हो सकता।

न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन की मानें तो इस बैठक के बाद प्रदेश के आला नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व की एक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्या और सीएम योगी के बीच रिश्ते सामान्य कभी नहीं रहे हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने एक रणनीति के तहत केशव मौर्या को चेहरा बनाया था। बीजेपी ने एक रणनीति के तहत ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए उनको कमान सौंपी थी। ऐसे में आइये जानते हैं राजीव रंजन ने इसको लेकर क्या कहा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ