Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026 से टीम इंडिया को मिले 7 सितारे, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाएंगे तहलका!

IPL 2026: आईपीएल 2026 में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने जहां पर निराश किया, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंका दिया. इनमें से कुछ खिलाड़ी जहां पर टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक कर रहे हैं, तो वहीं कुछ स्टार खिलाड़ी कमबैक के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब खत्म हो चुका है. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अब बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए तैयारी में लगी हुई है. भारतीय टी-20 टीम को आईपीएल के सीजन 19 से कुछ स्टार खिलाड़ी मिले हैं. इन खिलाड़ियों में से कुछ ने अपने बल्ले का का जादू दिखाया, तो वहीं गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनके बारे में अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. टीम इंडिया में उन्हें मौका देने की भी मांग तेजी से उठ रही है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिल गए 7 सुपरस्टार 

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. वो जल्द ही टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी टी-20 टीम में जगह बनाने का दावा ठोक रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार ने भी इस सीजन कमाल का प्रदर्शन करके टीम इंडिया में कमबैक करने का दावा ठोक रहे हैं. तेज गेंदबाजी में साकिब हुसैन, प्रिंस यादव और रसिख सलाम डार जैसे युवा खिलाड़ी मिले हैं. तीनों ने ही गेंद के साथ धमाल मचाया है. विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ