MITHOON RASHI.jpg

Video: मिथुन राशि में बन रहा भद्र राजयोग दिलाएगा सफलता, खुशियों से भरेगा जीवन

Bhadra Rajyog 2026: जून के महीने में मिथुन राशि में भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है. भद्र राजयोग को बेहद शुभ और शक्तिशाली योग माना जाता है. इस योग के प्रभाव से मिथुन राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आइये इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Bhadra Rajyog 2026: भद्र राजयोग पंचमहापुरुष राजयोगों में से एक है. यह बहुत ही शुभ और शक्तिशाली योग माना जाता है. मिथुन राशि में जून महीने में भद्र राजयोग का निर्माण होगा. इससे मिथुन राशि वालों को लाभ मिलेगा. मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य, शनि, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु सभी ग्रह शुभ हैं. 15 जून तक सूर्य ग्रह 12वें भाव में गोचर करेगा. 15 जून के बाद लग्न भाव में सूर्य का गोचर होगा. इससे करियर में नए अवसर मिलेगी और लाभ होगा.

विज्ञापन

भद्र राजयोग का निर्माण

बुध ग्रह 22 जून तक मिथुन राशि में गोचर करेगा. बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है. बुध ग्रह के प्रभाव से संवाद, आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति को मजबूत करेगा. मिथुन राशि वालों को इस भद्र राजयोग के बनने से विशेष लाभ मिलेगा. आपकी आय बढ़ेगी. कारोबार में लाभ होगा. कारोबार का विस्तार होगा. गुरु ग्रह दूसरे भाव में गोचर करेंगे और इससे आपको आर्थिक लाभ होगा. घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि को होगा लाभ

नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. नौकरी बदलने से लाभ हो सकता है. 8 जून तक शुक्र आपके राशि में रहेंगे. इसके बाद दूसरे भाव में गोचर करेंगे. शुक्र ग्रह गजलक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे. यह आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा. आपकी राशि के 10वें भाव में शनि के होने से करियर में उछाल आ सकता है. आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

नवम भाव में राहु के होने से भाग्य का साथ मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. विदेश में बसने या पढ़ाई के लिए जाने का सपना सच हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी. आपके भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय का वीडियो देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ