Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के जीवन पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा. आप यहां जान सकते हैं. तुला राशि के कुटुंब भाव के स्वामी मंगल हैं. मंगल की स्थिति मिथुन राशि में बनी हुई है. ऐसे में आप लोगों के परिवार में सुख शांति रहेगी. घर के बड़े-बुजुर्ग का सम्मान मिलेगा और आपको सफलता मिल सकती है. हालांकि, आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. मां की सेहत खराब हो सकती है. अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें.
ना करें स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज
आप लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा. वरना यह बड़ी समस्या का कारण बन सकती है. आप डॉक्टर की सलाह पर दवाएं लें. खुद से अपना इलाज न करें. आप लोगों को आंख, त्वचा और पेट से संबंधी तकलीफ हो सकती है. पाचन खराब होने और रोग प्रतिरोधक क्षमता के खराब होने की समस्या हो सकती है. आपको पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है.
ये भी पढ़ें – कर्ज मुक्ति के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
कैसे रहेंगे संबंध?
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. आप जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. आपको एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा. रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. आपको लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. आपक पार्टनर की पसंद और नापसंद का ध्यान रखना चाहिए.
इन उपायों को करें
आप तनाव को दूर करने और अच्छी सेहत के लिए हनुमान जी को चोला चढ़ाएं. मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं. आप सिंदूर और तेल से हनुमान जी का लेप लगाएं. इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली आएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
23 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines