Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान तारिक को इस टीम ने द हंड्रेड के ऑक्शन में खरीदा, बन गए करोड़पति 

The Hundred Auction 2026: इंग्लिश लीग द हंड्रेड 2026 का ऑक्शन चल रहा है. जहां पर कुछ हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही है. अब तक ऑक्शन में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी बिके हैं. अबरार अहमद के बाद उस्मान तारिक भी ऑक्शन में बिक गए हैं. इसी के साथ वो अब करोड़पति भी बन गए हैं.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 12, 2026 22:49
Share :
Usman Tariq

The Hundred Auction 2026: द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीडस ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा. इसके साथ ही दूसरे पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक भी इस ऑक्शन में बिके हैं. उस्मान तारिक पर बड़ी रकम खर्च करके बर्मिंघम फीनिक्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है. तारिक अपने एक्शन के कारण लंबे समय से सभी की नजरों में थे. इसी वजह से कुछ टीमों ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास इस ऑक्शन में किया. 

इस रकम में बिके स्पिनर उस्मान तारिक 

बर्मिंघम फीनिक्स ने द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में उस्मान तारिक को 1 लाख 40 हजार पाउंड में खरीदा है. जिसे भारतीय पैसे में बदले तो 1 करोड़ 70 लाख रुपये हो सकते हैं. वहीं पाकिस्तानी रुपये में तो ये तीन गुना बड़ा हो जाता है. उस्मान तारिक ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही बर्मिंघम फीनिक्स की टीम उनके तरफ गई. हालांकि अब देखना है कि इंग्लिश परिस्थितियों में वो बतौर स्पिनर कैसा प्रदर्शन करेंगे. आईसीसी टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें बड़ी मार पड़ी थी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के सबसे महंगे कप्तान कौन? जानिए सभी 10 कप्तानों की कितनी है सैलरी

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदने के कारण ट्रोल हुईं काव्या मारन, फैंस ने दी SRH को बॉयकॉट करने की धमकी

First published on: Mar 12, 2026 10:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.