IPL 2026

IPL 2026 के सबसे महंगे कप्तान कौन? जानिए सभी 10 कप्तानों की कितनी है सैलरी

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों की सैलरी पर.

IPL 2026 All 10 Captains Salaries: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीमों के कप्तानों की सैलरी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों की सैलरी और सबसे महंगे कप्तान कौन है?

विज्ञापन

IPL 2026 के सबसे महंगे कप्तान कौन?

आईपीएल 2026 सीजन के सबसे महंगे कप्तान ऋषभ पंत हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर कप्तानी सौंपी है. वह न केवल इस सीजन के, बल्कि आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे महंगे कप्तान हैं. उनके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम आता है, जिनकी सैलरी 26.75 करोड़ रुपये है. वहीं, तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं, जिनकी सैलरी 18 करोड़ रुपये है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की सैलरी भी 18 करोड़ रुपये है. जबकि 5वें नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनकी सैलरी 16.50 करोड़ रुपये है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ