हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2 अलग कप्तान, अय्यर-हार्दिक की वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा होगा टीम इंडिया का स्क्वॉड

22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही घरेलू सीरीज में सूर्यकुमार यादव टी-20 टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या की लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

IND vs ENG Squad: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम को इंग्लैंड से पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि टी-20 टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी जाएगी। वहीं, फटाफट फॉर्मेट में ज्यादा सीनियर प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। शुभमन गिल दोनों ही फॉर्मेट की टीम में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की बागडोर रोहित शर्मा के पास ही रहने वाली है। चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए रोहित 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह का सिलेक्शन भी एकदिवसीय टीम के लिए पक्का माना जा रहा है।

शुभमन गिल वनडे और टी-20 दोनों में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। नीतीश रेड्डी को टी-20 टीम में मौका मिल सकता है, लेकिन वह वनडे टीम में शायद अभी जगह नहीं बना पाएंगे। हार्दिक पांड्या की वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी तय मानी जा रही है। शिवम दुबे, संजू सैमसन, रियान पराग को टी-20 टीम में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola