---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में कितने मैच जीतने पर सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री, जानें समीकरण

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में अब महज 8 टीमें ही बची हैं और इस राउंड के बाद सेमीफाइनल में 4 टीमें ही रह जाएंगी. ऐसे में इस राउंड में टीमों को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कितने मैचों में जीत हासिल करनी होगी. पढ़िए पूरी खबर

Author Written By: Nikhil | Updated: Feb 20, 2026 17:37
Share :

T20 World Cup 2026: 20 टीमों के साथ शुरू हुआ विश्व कप अब 8 टीमों पर सिमट चुका है. सुपर 8 में सभी टीमों के ऊपर काफी दबाव होगा और जो टीम इसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगी वो अगले दौर में प्रवेश करेंगी. सुपर 8 के लिए सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांट दिया गया है. हर टीम को अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलने को मिलेंगे. जो भी टीम ग्रुप के टॉप 2 पोजीशन पर खत्म करेंगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी. टीम अगर 3 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो सीधे तौर पर सेमीफाइनल में जगह बना लेगी तो वहीं एक मैच हारते ही नेट रन रेट पर चीजें निर्भर करेंगी. ऐसे में इस राउंड में हर मैच की अहमियत खास है. टीम इंडिया के साथ ग्रुप में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम होगी. 

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं बाबर आजम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाने होंगे महज इतने रन

---विज्ञापन---

First published on: Feb 20, 2026 05:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.