---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 WC 2026: क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं बाबर आजम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाने होंगे महज इतने रन

T20 WC 2026: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के पास कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचने का मौका होगा. इस मैच में बाबर क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं. इसके लिए उन्हें महज 20 रनों की दरकार होगी. टी20 विश्व कप में अभी तक उनका बल्ला खामोश ही रहा है.

---विज्ञापन---

T20 WC 2026: पाकिस्तान की टीम ने जैसे-तैसे टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में पहुंच चुकी है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस विश्व कप में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. उन्होंने अब तक खेली 3 पारियों में महज 66 रन ही बनाए हैं. यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने 46 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उनका बल्ला खामोश ही रहा है. पाकिस्तान की टीम के लिए उनका फॉर्म एक चिंता का कारण जरूर बना हुआ है. फिलहाल, पाक टीम सुपर 8 में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जिसमें बाबर आजम के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. 

क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे बाबर आजम

बाबर आजम अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 20 रनों की पारी खेल लेते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में वो ऐसा कमाल करने वाले महज दूसरे ही बल्लेबाज होंगे. उनसे पहले शोएब मलिक ही 12 हजार के आंकड़े तक ही पहुंच पाए हैं.

---विज्ञापन---

क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है. गेल 343 पारियों में बल्लेबाज करने के बाद इस आंकड़े को छू पाए थे. बाबर आजम के पास 335 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. उन्होंने अब तक खेली 334 पारियों में 41.97 की औसत से 11880 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है. 

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन 

बाबर आजम के पास इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 20 पारियों में 615 रन बनाए हैं. अगर वो सुपर 8 के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 रन और बना लेते हैं तो पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे. फिलहाल, पहले नंबर पर शोएब मलिक का नाम है. उन्होंने टीम के लिए टी20 विश्व कप में 31 पारियां खेलते हुए 646 रन बनाए हैं. बाबर के ऊपर दबाव तो होगा ही लेकिन आलोचकों को जवाब देने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- पाकिस्तान क्रिकेट में शुरू हुआ तू-तू, मैं-मैं का खेल! शादाब की बदतमीजी का अफरीदी ने दिया करारा जवाब 

First published on: Feb 20, 2026 05:05 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola