T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में एंट्री कर ली है। भारत ने ग्रुप स्टेज के अब तक के अपने सभी मैच जीते हैं। टीम अपना आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ 15 जून को खेलेगी। भारत ने दमदार जीत के साथ सुपर-8 में जरूर प्रवेश कर लिया है, लेकिन भारतीय टीम के लिए विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का आउट ऑफ फॉर्म होना चिंता का विषय है। विराट कोहली का बल्ला टूर्नामेंट में अब तक शांत रहा है। विराट कोहली ने 3 मैच में केवल 5 रन बनाए हैं। विराट कोहली के इस खराब प्रदर्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि विराट कोहली ने टी20 करिअर में हमेशा नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। ऐसे में वह ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ सेट नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: 5 टीमों की स्थिति साफ, इन 3 का पहुंचना लगभग तय
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में 5 टीमें पहुंची, 6 हुईं बाहर; 8 टीमों में जंग जारी
विराट कोहली के प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों के बीच अब दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर और वसीम जाफर ने विराट कोहली का समर्थन किया है। इन खिलाड़ियों का कहना है कि विराट कोहली बड़े मैचों का खिलाड़ी है। विराट के अब तक के प्रदर्शन से निराश नहीं होना चाहिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा बतौर ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में बिल्कुल परफेक्ट हैं। नंबर-3 पर श्रषभ पंत भी अच्छा खेल रहे हैं। टीम से छेड़छाड़ करना हरगिज ठीक नहीं होगा। विराट कोहली के क्लास पर किसी को भी कोई शक नहीं है। विराट बतौर ओपनर ही टीम को आगे के मैचों में जीत दिलाएंगे। वीडियो में देखिए पूर्व दिग्गजों ने क्या कहा-
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का शेड्यूल, कब, कहां किससे होगा मुकाबला
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया में बदलाव की उठी मांग, विराट कोहली बने वजह; किसका कटेगा पत्ता
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
36 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
3 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
7 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
7 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines