T20 WC 2024: सुपर-8 में 5 टीमें पहुंची, 6 हुईं बाहर; 8 टीमों में जंग जारी

T20 World Cup 2024 Super 8: सुपर-8 के लिए अब पांच टीमें कंफर्म हो चुकी है। वहीं 6 टीमें विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम भी शामिल है। अभी सुपर-8 में तीन जगह खाली है जिसके लिए 8 टीमों में जंग छिड़ी है।

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 Super 8: टी20 विश्व कप में आज अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के मैच से ग्रुप सी की तीन टीमें एक साथ बाहर हो गई है। अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से जीत लिया था। इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान ने सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब अफगानिस्तान सुपर-8 में पहुंचने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और भारत की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

विज्ञापन

सुपर-8 से 6 टीमें हुईं बाहर

अफगानिस्तान की जीत के साथ ग्रुप सी से न्यूजीलैंड को मिलाकर तीन टीमें सुपर-8 से बाहर हो गई है। इसके साथ ही अब कुल 6 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। जिसमें नामीबिया, ओमान, यूगांडा, पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड की टीम शामिल है। अभी तक ग्रुप ए ऐसा है जिससे एक भी टीम बाहर नहीं हुईं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुपर-8 के लिए 8 टीमों में जंग जारी

इस बार टी20 विश्व कप में 29 मैच खेले जा चुके हैं। 29 मैचों के बाद अब सुपर-8 की रेस से 6 टीमें बाहर हो चुकी हैं। जबकि 5 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फिलहाल सुपर-8 में तीन टीमें और अपनी जगह बनाएंगी। इन तीन खाली जगह के लिए अब 8 टीमों में जंग छिड़ी है। जिसमें यूएसए, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल की टीम शामिल है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीता मैच

अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की है। अफगानिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने पापुआ न्यू गिनी की टीम महज 95 रनों पर ही ढेर हो गई थी। जिसके बाद इस लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। अब अफगानिस्तान 6 अंक के साथ ग्रुप सी में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ