IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका, गेंद के साथ मचाना होगा धमाल

IND vs NZ: टीम इंडिया में 4 सालों के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. भुवी का टीम इंडिया में कमबैक अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है. भुवनेश्वर कुमार की जगह पर अब खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में उन्हें अब फॉर्म में भी कमबैक करना होगा.

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar को अब करना होगा धमाकेदार कमबैक (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगभग 4 सालों के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जगह मिला था. सभी को लगा की कमबैक के बाद भुवनेश्वर कुमार गेंद से अब कहर बरपाने वाले हैं. लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा ही है. पहले 3 मैचों में भुवी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनकी टीम में अब जगह नहीं बन पा रही है. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर चौथे टी-20 मैच में उन्हें एक और मौका दे सकते हैं. जहां पर उन्हें खुद को साबित करना होगा.  

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को मिल सकता है आखिरी मौका 

सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अब तक न्यूजीलैंड के दौरे पर 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 139 के बहुत ही खराब औसत से सिर्फ 1 ही विकेट हासिल किया है. इस दौरान भुवनेश्वर ने 11.58 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने तीनों ही मैचों में 40+  रन दिए हैं. जिसके कारण ही अब मांग उठ रही है कि भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग 11 से बाहर करके मयंक यादव को बाकी के 2 मैचों में मौका मिलना चाहिए. मयंक को सिर्फ 1 ही मैच में खेलने का मौका मिला है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर चौथे टी-20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को एक और मौका मिल सकता है. भुवी को अब इस मौके का पूरा फायदा उठाना होगा. जिससे वो खुद को कमबैक के बाद दोबारा साबित कर सकें. भुवनेश्वर ने हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी. अब दोबारा ब्लू जर्सी में गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा हावी नजर आ रहा है. 

फेल हुए तो भुवनेश्वर का टीम से कटेगा पत्ता 

चौथे टी-20 मुकाबले में भी अगर भुवनेश्वर कुमार गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो उनका आखिरी मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार दोबारा टीम से भी बाहर जा सकते हैं. भुवनेश्वर के लिए ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जाने वाला ये मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है. भुवनेश्वर कुमार भी अपने इंटरनेशनल करियर का ऐसा अंत बिल्कुल भी नहीं देखना चाहेंगे. 

विज्ञापन

फिलहाल टीम मैनेजमेंट के तेज गेंदबाजों पर नजर डाले, तो भुवनेश्वर कुमार की जगह लेने के लिए कई तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं. यश ठाकुर को टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने पर उनकी दोबारा से टी-20 टीम में वापसी हो सकती है. इसके अलावा आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले रसिख सलाम डार और अंशुल कंबोज को भी टी-20 फॉर्मेट में मौका दिया जा सकता है. अंशुल फिलहाल टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ