करवा चौथ 2026: यूपी-हिमाचल के आसमान में दिखा सुहाग का चांद, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला व्रत; दिल्ली-NCR में बादलों से ढका चांद

Noida uttar Pradesh Moon Rise : करवा चौथ पर सुहागिनों का इंतजार खत्म हुआ और आसमान में खूबसूरत चांद नजर आ गया. महिलाओं ने छलनी से पति और चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा. दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश भर में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से व्रत खोला.

IMAGE.jpg (37)

देश के कई शहरों में नजर आया चांद, सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत. (Photo: ANI)

देश भर में आज करवा चौथ का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाओं का दिनभर का निर्जला इंतजार अब खत्म हो चुका है. आसमान में शुभ रोहिणी नक्षत्र के बीच बादलों की ओट से जैसे ही चांद का दीदार हुआ, हर तरफ खुशियों का माहौल छा गया. सुहागिनों ने भगवान चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपनी पूजा पूरी की और पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला. उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई शहरों में चांद नजर आने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपना व्रत खोला. हिमाचल प्रदेश में भी चांद के नजर आने के बाद व्रत खोला गया. वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बीच चांद छिपा होने की वजह से महिलाएं अभी भी चांद के दीदार का इंतजार कर रही हैं.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में चांद को देख सुहागिनों ने खोला अपना करवा चौथ का व्रत.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने चांद नजर आने के बाद की करवा चौथ की पूजा.

लखनऊ के बाद गुवाहाटी में चांद नजर आने के बाद करवा चौथ मना रही महिलाओं ने खोला अपना व्रत.

विज्ञापन

छलनी से देखा चांद, उतारी पति की आरती

चांद निकलते ही घरों की छतों और सोसायटियों की बालकनियों में महिलाएं सजी-धजी थालियां लेकर पहुंचीं. महिलाओं ने पहले छलनी से दीपक की लौ में चांद को देखा, फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. इसके बाद पति ने पत्नी को जल पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत पूरा कराया. कई जगह परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर परंपरा का निर्वाह किया गया.

सोशल मीडिया पर भी छाई करवा चौथ की रौनक

चांद दिखने के साथ ही सोशल मीडिया पर पूजा और चांद के खूबसूरत वीडियो व तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगीं. युवाओं से लेकर बुजुर्ग दंपतियों तक ने इस पर्व को खास अंदाज में मनाया. बाजार और सोसायटियों में सुबह से ही मेंहदी, पारंपरिक परिधानों और सजने-संवरने की जो रौनक थी, वह चांद के स्वागत के साथ अपने चरम पर पहुंच गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ