T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद चारों ओर से शुभकामनाएं और बधाई संदेश आ रहे हैं। देश-विदेश से आ रहे ये संदेश अपने आप में बेहद खास हैं क्योंकि पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाड़ियों ने भारत को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को फोन कर जीत की बधाई दी और उनकी सराहना की। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स की ओर से भी अलग-अलग तरीके से भारतीय टीम को बधाई दी जा रही है। इस बीच सबसे खास सुर्खियां बटोर रही हैं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका शर्मा का पोस्ट।
ये भी पढ़ें – किसके पास रहेगी वर्ल्ड कप की जीती हुई ट्रॉफी? बाकियों को क्या मिलेगा
इन दोनों स्टार क्रिकेटरों की पत्नियों ने भारत को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनुश्री वर्मा ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। इन सबके बीच एक बात जो क्रिकेट फैंस को अखर रही है वो ये है कि भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने कोई भी बधाई संदेश अब तक नहीं दिया है। नताशा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारत की जीत से संबंधित न तो बधाई दी है और न ही स्टोरी लगाई है। इससे हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरें फिर से चर्चा में आने लगी हैं। नताशा इससे पहले टीम इंडिया की जीत या हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर कैसे उत्साह बढ़ाती थी, इसे आप वीडियो में देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें – RCB ने चुना टीम का नया मेंटर और बल्लेबाजी कोच, इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें – क्या अगले T20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी 24 टीमें? ICC ने कर दिया साफ
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
7 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
10 hrs agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
22 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
23 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoबेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoAsian Games: गोल्ड मेडल जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
2 days agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines