RCB ने चुना टीम का नया मेंटर और बल्लेबाजी कोच, इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Indian Premier League में अब तक एक खिताब को तरस रही RCB ने दिनेश कार्तिक को टीम का नया मेंटर और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इससे पहले दिनेश कार्तिक RCB के लिए ही खेल रहे थे। पहले टीम के मेंटर के रूप में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का नाम चल रहा था।

RCB

RCB

IPL (Indian Premier League) में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच के रूप में दिनेश कार्तिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। फ्रेंचाईजी ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। पहले इस पद पर एबी डिविलियर्स को चुने जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब अनुभवी भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को ये जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कार्तिक के पास 257 IPL मैच का अनुभव है और वह अलग-अलग फ्रेंचाईजी के लिए मैच भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन

पहले संस्करण से खेल रहे हैं आईपीएल

दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में रायल चैलेंजर बैंग्लोर की टीम का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2022 में 5.5 करोड़ रुपये में टीम के साथ जोड़ा था। उसके पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ खेल रहे थे। IPL के पहले संस्करण में दिनेश कार्तिक दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे थे। फिर 2011 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम के साथ जोड़ा। उसके बाद वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने और फिर दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें वापस अपने साथ जोड़ा। 2016-17 में वह गुजरात लायंस की टीम में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसा रहा दिनेश कार्तिक का T20I करिअर

दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए 2006 से लेकर 2022 तक कुल 60 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 142 की स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करिअर में कार्तिक ने सर्वाधिक 55 रन की पारी खेली है। उन्होंने अपने टी20 करिअर में 3 अर्धशतक जड़े हैं।

कार्तिक का IPL करिअर

दिनेश कार्तिक ने IPL में कुल 257 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 135.36 की स्ट्राइक रेट से कुल 4842 रन बनाए हैं। IPL में दिनेश कार्तिक के नाम 22 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रन का है। दिनेश कार्तिक 50 बार नाबाद रहे हैं। जबकि बतौर विकेटकीपर उन्होंने 182 शिकार भी किए हैं। 7 बार उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है RCB

रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर की टीम अब तक एक भी बार आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम 3 बार फाइनल मैच खेल चुकी है, लेकिन हर बार उसे फाइनल मैच में हार का ही सामना करना पड़ा है। इस बदलाव के बाद RCB कितनी सफल हो पाएगी, इसपर हर किसी की नजर बनी रहेगी।

RCB का IPL में अब तक का सफर

विज्ञापन
संस्करण स्थान 
2008 लीग चरण
2009 उपविजेता
2010 तीसरा स्थान
2011 उपविजेता
2012 लीग चरण
2013 लीग चरण
2014 लीग चरण
2015 प्लेऑफ
2016 उपविजेता
2017 लीग चरण
2018 लीग चरण
2019 लीग चरण
2020 प्लेऑफ
2021 प्लेऑफ
2022 प्लेऑफ
2023 लीग चरण
2024 प्लेऑफ

ये भी पढ़ें: Video: ‘सोचा नहीं था T20I से संन्यास लूंगा’, रोहित शर्मा को आखिर क्यों लेना पड़ा फैसला? 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ