Kavya Maran Controversy: सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन से एक ऐसी गलती हो गई है जिसके चलते भारत में हर तरफ उनका विरोध हो रहा है. सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड के लिए हुए ऑक्शन में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अबरार अहमद को 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है. उनकी इस एक गलती से फैंस बुरी तरह से भड़क उठे हैं. आईपीएल की शुरुआत से पहले ही टीम मुसीबत में घिरती हुई नजर आ रही है.
टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी आईपीएल में सनराइजर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में उनके ऊपर भी गाज गिर सकती है. फैंस उनको बायकॉट कर सकते हैं. ऐसे में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या काव्या मारन की गलती की सजा इन दोनों वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को मिलेगी.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!









