IPL 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है. इस खिलाड़ी को चोट के चलते टी20 विश्व कप से भी बाहर बैठना पड़ा था. केकेआर के लिए इस खिलाड़ी का बाहर होना बड़ा सेटबैक साबित हो सकता है.

jacket (67)

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित को टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन चोट के चलते उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी हर्षित की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. 

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगी थी चोट

हर्षित राणा टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ हुए वॉर्म अप मैच में उनके घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद उनको पूरे टूर्नामेंट में बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था. टी20 विश्व कप के दौरान हर्षित ने अपने घुटने की सफल सर्जरी करवाई और फिलहाल वो रिहैब से गुजर रहे हैं. पहले जानकारी सामने आ रही थी कि इंजरी के चलते वो आईपीएल के कुछ हिस्से से बाहर रहेंगे लेकिन अब उनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने खबर सामने आ रही है. पिछले 2 सीजन में खेलते हुए वो टीम के लिए 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

कोलकाता के लिए बढ़ी मुसीबत

हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अहम ऑलराउंडर हैं. बीते साल में उन्होंने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई है. उनका टूर्नामेंट से बाहर होने से फ्रेंचाइजी के लिए टेंशन जरूर बढ़ गई है. इससे पहले टीम बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी रिलीज कर चुकी है. हालांकि, उनकी जगह टीम ने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ारबानी को स्क्वॉड में शामिल किया है. वो पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ आईपीएल का हिस्सा बनेंगे. केकेआर की तरफ से अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ