हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 15 मई तक सूर्य से संभलकर रहें इस राशि के लोग, सेहत-आर्थिक स्थिति में आएगी कमी!

ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मेष राशि में मौजूद हैं जो 15 मई तक इसी राशि में रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस दौरान किस राशि के लोगों की सेहत और आर्थिक स्थिति पर सूर्य गोचर का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
सूर्य गोचर का पड़ेगा अशुभ प्रभाव...

आत्मा और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य का शास्त्रों में खास महत्व है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का राजा माना जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों सूर्य देव ने मेष राशि में कदम रखा है, जहां पर वह 15 मई 2025 तक मौजूद रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव कन्या राशि के आठवें भाव में पड़ेगा, जो उनके लिए शुभ नहीं रहेगा। जहां कुछ लोगों की सेहत खराब हो सकती है, वहीं कई जातक अपमानित महसूस करेंगे। अपने ही आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। इसलिए पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। हर फैसला सोच-समझकर लें।

15 मई 2025 से पहले कन्या राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। साथ ही अनावश्यक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। हालांकि कुछ उपायों को नियमित करके सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि जब तक सूर्य मेष राशि में है तब तक कन्या राशि के लोगों को किन-किन उपायों से लाभ हो सकता है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- 21 अप्रैल की रात मुरादें होंगी पूरी! 9 बजकर 9 मिनट पर करें ये काम और मांगें मन्नत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola