Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के भदोही से विधायक जाहिद बेग ने अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत दो मुकदमों में नामजद किया है। पुलिस ने जाहिद बेग को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सपा विधायक गिरते पड़ते लड़ते सीजेएम कोर्ट पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
पुलिस को सूचना मिली कि सपा विधायक जाहिद बेग सरेंडर करने वाले हैं। इस पर न्यायालय परिसर के बाहर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई और सपा कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा लग गया। जाहिद बेग अपने वकीलों और कार्यकर्ताओं के साथ अंदर जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने गेट पर ही विधायक को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। इस बीच वकील और सपा कार्यकर्ता बीच में आ गए। फिर विधायक दौड़ते हुए कोर्ट रूम में घुसे। इस दौरान उनका पकड़ा फट गया और चश्मा एवं चप्पल टूट गई।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.