हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: 1 अक्टूबर से पहले इस राशिवालों की आमदनी बढ़ना तय, शुक्र-सूर्य और बुध-केतु का मिलेगा साथ

Tula Rashifal: साल 2025 में सितंबर माह यानी 1 अक्टूबर से पहले तुला राशिवालों को शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और केतु ग्रह का साथ मिलेगा, जिससे उन्हें लाभ होना पक्का है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं तुला राशि के मासिक राशिफल और सितंबर माह के प्रभावशाली उपायों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Tula Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि को एक विशेष स्थान दिया गया है, जिसके स्वामी भी एक-दूसरे से भिन्न हैं. तुला को राशि चक्र में सातवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 तक तुला के जातकों की कुंडली में शुक्र देव आजीविका के स्थान में रहेंगे, जिससे आमदनी अच्छी रहेगी. वहीं, बुध, सूर्य और केतु ग्रह 11वें भाव में रहेंगे, जिसके कारण आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके वेतन में वृद्धि होगी. इस दौरान आपको पुराने निवेश से धन लाभ भी हो सकता है. यदि आपके सामने धन कमाने का कोई अवसर आता है तो उसे अपने हाथ से न जाने दें. हर मौके का फायदा उठाएं. इसके अलावा कुछ लोगों को आकर्षक डील्स से भी मुनाफा हो सकता है, लेकिन नई साझेदारी या डील करते समय सावधान रहें और हर शर्त को ठीक से समझ लें.

अगर आप जानना चाहते हैं कि 1 अक्टूबर 2025 से पहले तुला राशिवालों को किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा या नहीं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola