हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs AFG: अफगानिस्तान पर भारी पड़े भारत के 3 योद्धा, मेहमान टीम को धर्मशाला में कर दिया बेबस

धर्मशाला में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत की ओर से 3 खिलाड़ी अफगानिस्तान पर भारी पड़ गए.

विज्ञापन
Team India Image Created By AI

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया. बारिश की वजह से मुकाबला शुरू होने में काफी देर हो गई. इस वजह से मैच 25-25 ओवर का खेला गया. इस मैच में भारत ने 7 विकेट से अफगानिस्तान को हार का स्वाद चखाया. भारत की ओर से शुभमन गिल बल्लेबाजी में हीरो बने.

उन्होंने 66 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. इसके अलावा गेंदबाजी में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. ये तीन खिलाड़ी अफगानिस्तान पर भारी पड़े. अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 195/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने धर्मशाला वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही रच दिया इतिहास, वर्ल्ड कप विनर का तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola