रोहित शर्मा ने धर्मशाला वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही रच दिया इतिहास, वर्ल्ड कप विनर का तोड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. बारिश के कारण ये मुकाबला सिर्फ 25-25 ओवर का खेला जा रहा है. इस मुकाबले में हिटमैन ने इतिहास रच दिया है.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

विज्ञापन

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर बारिश ने मुकाबले को बहुत ज्यादा प्रभावित किया. जिसके कारण ही मुकाबला सिर्फ 25-25 ओवरों का खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया. इस दौरान फील्डिंग करने के लिए जैसे ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर उतरे, तो उन्होंने एक इतिहास रच दिया है. जिसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप विनर को पीछे छोड़ दिया है. 

रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास  

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में जैसे ही रोहित शर्मा मैदान पर उतरे, तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. रोहित अब टीम इंडिया के लिए वनडे मुकाबला खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित की मौजूदा समय में उम्र 39 साल 44 दिन है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 1983 वर्ल्ड कप विनर ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ के नाम था. उन्होंने 39 साल 36 दिनों की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. 

विज्ञापन

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन तेंदुलकर ने 38 साल 329 दिनों की उम्र में आखिरी वनडे मैच खेला था. दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 38 साल 248 दिनों की उम्र में खेला था. वहीं सुनील गावस्कर ने 38 साल 118 दिन की उम्र में आखिरी वनडे मुकाबला खेला था. वहीं दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने भी 38 साल 2 दिन की उम्र में आखिरी वनडे मैच खेला था.  

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 4 स्टार खिलाड़ियों का हो सकता है कमबैक, वर्ल्ड कप की रेस में है नाम

हिटमैन के लिए अहम है अफगानिस्तान सीरीज 

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने के कारण अब रोहित शर्मा सभी की नजरों में हैं. अगर रोहित शर्मा के बल्ले से हर सीरीज में रन नहीं आए, तो उम्र का ही हवाला देकर उन्हें वनडे टीम से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित को बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन करना होगा. जिससे वो टीम में अपनी जगह पक्की कर सके. यशस्वी जायसवाल बेंच पर बैठकर फिलहाल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ