Shreyas Iyer
विज्ञापन

KKR को बड़ी गलती का एहसास कराया! पलट डाली पंजाब किंग्स की तकदीर, IPL 2025 में छा गए Shreyas Iyer

Shreyas Iyer IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।

Shreyas Iyer IPL 2025: पिछले सीजन चैंपियन बनने के बावजूद केकेआर ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया। मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ अय्यर को खरीदने के लिए लुटा डाले। पंजाब ने जो दांव अय्यर पर खेला वो एकदम फिट बैठा। श्रेयस ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से पंजाब की तकदीर ही पलट डाली। 11 साल बाद अय्यर ने पंजाब को शान से प्लेऑफ में पहुंचाया है। पंजाब की हर जीत और अय्यर के हर दमदार प्रदर्शन ने केकेआर को उनकी गलती का एहसास कराने का काम किया।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की जर्सी में अय्यर की कप्तानी तो एक नंबर रही है। इसके साथ ही वह अब तक खेले 14 मैचों में 514 रन ठोक चुके हैं। अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को पटखनी देने के साथ ही पहले क्वालिफायर का टिकट भी हासिल कर लिया है। पंजाब अब आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ