हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: न्यूजीलैंड की गलती का ऋषभ पंत को मिला फायदा, बीच मैदान सरफराज खान को आया गुस्सा

India vs New Zealand: सरफराज खान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जोरदार बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने बेंगलुरु में आई मुसीबत को टाल दिया है। मैच के चौथे दिन सरफराज पंत की गलती पर गुस्से में दिखे।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Rishabh Pant

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जारी है। मैच के चौथे दिन युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ दिया। पहली पारी में 46 रनों पर सिमटी टीम इंडिया सरफराज की पारी की बदौलत जोरदार कमबैक करने में सफल रही है। सरफराज के अलावा विराट ने 70 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच के चौथे दिन जब पंत-सरफराज की जोड़ी खेल रही थी तो न्यूजीलैंड के पास पंत को रनआउट करने का सुनहरा मौका था। लेकिन टीम के विकेटकीपर टॉम ब्लेंडल हाथ में आए मौके का फायदा नहीं उठा सके।

दरअसल मैट हैनरी की गेंद पर सरफराज ने शॉट खेलकर एक रन लिया, लेकिन यहां पत दूसरे रन की फिराक में भी थे। उन्होंने यहां बिना सरफराज को देखे रन लेने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन खतरा देखकर सरफराज ने उन्हें मना कर दिया। सरफराज बाद में पंत को गुस्से में देखते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola