Yashasvi Jaiswal: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वह लगातार भारतीय टेस्ट टीम के लिए कमाल कर रहे हैं। हालांकि यशस्वी जायसवाल घरेलू टूर्नामेंट के लिए मुंबई क्रिकेट टीम का साथ छोड़ना चाहते थे और वह किसी दूसरी टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते थे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा के कहने पर अपना मन बदल दिया। बता दें कि यशस्वी ने शुरुआत से ही मुंबई के लिए ही एज ग्रुप क्रिकेट खेला है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को मुंबई टीम में बने रहने के लिए कहा। उन्होंने समझाया कि मुंबई के लिए खेलना बड़े सम्मान की बात है। क्योंकि ये टीम 42 रणजी टाइटल जीत चुकी है। रोहित ने यशस्वी से आगे कहा कि ये मत भूलो की मुबंई ने ही आपको मंच दिया है, जिसके बाद आप छोटी उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---