Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत की बैटिंग में युवी का तड़का! अब नए अवतार में गेंदबाजों की करेंगे धुनाई

Rishabh Pant-Yuvraj Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले ऋषभ पंत जमकर पसीना बहा रहे हैं. वो मुंबई में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. पंत के लिए IPL का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक साबित हुआ था. अब उनकी आईपीएल में धमाकेदार वापसी कराने की जिम्मेदारी युवराज सिंह ने ली है. हाल ही में पंत की ट्रेनिंग करते हुए वीडियो सामने आई, जिसमें युवराज भी थे.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Mar 13, 2026 13:37
Share :
पंत कर रहे युवराज के साथ ट्रेनिंग

Rishabh Pant-Yuvraj Singh: IPL 2026 की शुरुआत में अब दो हफ्ते का समय रह गया है. इस टूर्नामेंट के लिए फैंस अभी से बहुत उत्साहित हैं. खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले. अब आईपीएल के जरिए वो सीधा मैदान पर वापसी करेंगे. पंत के लिए IPL का पिछला सीजन भूलने लायक रहा था. अब वो IPL 2026 को यादगार बनाने के इरादे से तैयारी कर रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी तकनीक में अब युवराज सिंह ने अपना तड़का लगाया है.

ऋषभ पंत को ट्रेन कर रहे युवराज सिंह

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और शुभमन गिल जैसे बड़े खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है. इन प्लेयर्स के प्रदर्शन में बाद में सुधार भी आया. युवराज सिंह अब ऋषभ पंत के साथ समय बिता रहे हैं. हाल ही में पंत ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें युवराज उनसे बात कर रहे हैं और उनके साथ बल्लेबाजी के गुण साझा कर रहे हैं. उन्होंने इसी बीच पंत के बल्लेबाजी स्टांस में भी थोड़ा बदलाव कराया. अब नए अवतार में पंत बल्लेबाजी करेंगे और उम्मीद है कि वो पहले की तरह गेंदबाजों का हाल बेहाल करने में सफल होंगे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL दिग्गज दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ‘ऑल-टाइम’ प्लेइंग 11, गेल-कोहली शामिल, इस मैच विनर को किया बाहर!

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2026 01:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.