Ravindra Jadeja
विज्ञापन

लॉर्ड्स में हार के बावजूद ICC Rankings में इन भारतीय प्लेयर्स की लगी लॉटरी, बुमराह की बादशाहत बरकरार

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में कई भारतीय खिलाड़ियों को लॉर्ड्स में मिली हार के बावजूद फायदा पहुंचा है।

ICC Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। रविंद्र जडेजा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर टीम की नैया को पार लगाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह हार को जीत में तब्दील नहीं कर सके। भले ही जडेजा की 181 गेंदों में खेली गई 61 रनों की पारी भारतीय टीम के काम नहीं आई, पर इसका फायदा उन्हें आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जरूर मिला है।

जडेजा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाई है और वह अब 39वें नंबर से सीधा 34वीं पोजीशन पर पहुंच गए हैं। जडेजा के साथ-साथ केएल राहुल को भी शतकीय पारी का फायदा हुआ है। राहुल को भी पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह 35वें नंबर पर आ गए हैं। जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, जडेजा का भी विश्व के नंबर एक ऑलराउंडर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ