---विज्ञापन---

अश्विन के संन्यास पर BCCI के उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, जानें क्या बोले राजीव शुक्ला

R Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया जिसके बाद BCCI ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उनके फैसले पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या कहा। आइए जानते हैं...

Ravichandran Ashwin Rajeev Shukla
---विज्ञापन---

R Ashwin Retirement: BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविचंद्रन अश्विन के संन्यास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “आज अश्विन ने अपने संन्यास की घोषणा की है। उनका विश्व क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट में योगदान बहुत बड़ा है। यह सभी को सराहना चाहिए। BCCI भी उनकी सराहना करता है और हमेशा उनके योगदान को सलाम करता है, विशेष रूप से घरेलू क्रिकेट में। वह एक महान गेंदबाज हैं और खेल के मामले में उनका बहुत बड़ा योगदान है। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

राजीव शुक्ला ने आगे कहा, “हमारी BCCI की नीति बहुत स्पष्ट है कि कौन खिलाड़ी कब संन्यास लेता है, इसका फैसला खिलाड़ी पर छोड़ दिया जाता है। हम कभी नहीं तय करते कि कौन संन्यास ले। आज अश्विन ने जो संन्यास लिया है, वह उनका अपना फैसला है। उनका भारतीय क्रिकेट और विश्व क्रिकेट में जो योगदान है, वह अविस्मरणीय है। उनके विकेटों की संख्या और जिस प्रकार से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। BCCI उनकी सराहना करता है और उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता है।”

---विज्ञापन---

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें…

First published on: Dec 18, 2024 02:10 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola