हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रेमानंद महाराज के लिए पूरे देश में मांगी जा रही दुआ, MP में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह में चढ़ाई चादर

एकता और मोहब्बत की मिसाल देते इन मुस्लिम लोगों को देखिए जो हाथों में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लिए दरगाह पहुंचे और उनके स्वस्थ होने की दुआ करते नजर आए. भावुक कर देने वाली यह वीडियो मध्य प्रदेश के बैतूल से सामने आई है. जहां पहलवान बाबा दरगाह में कुछ मुस्लिम युवा लोकप्रिय प्रेमानंद महाराज की तस्वीर को सीने से लगाए पहुंचे और उनकी सलामती की दुआ करने लगे. इसके साथ ही उन्होंने पहलवान बाबा की दरगाह में चादर और फूल पेश कर प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी.

विज्ञापन

दरअसल पिछले कुछ महीनों से प्रेमानंद महाराज की सेहत दिन पर दिन गिरती जा रही हैं. उन्हें पॉलिस्टिक किडनी डिजीज नामक भयंकर किडनी की बीमारी है जिसके कारण उन्हें नियमित डायलिसिस तक कराने पड़ रहे हैं. अब वह ज्यादा बातचीत करने में भी मुश्किल महसूस करते हैं. साथ ही उनके शरीर पर भी सूजन आ चुकी है. उनकी इसी बिगड़ती तबीयत को देखकर पूरे देश में मौजूद उनके भक्तगण काफी ज्यादा परेशान और चिंतित हैं. देश भर में प्रेमानंद महाराज के लिए हर मजहब हर धर्म की ओर से दुआएं मांगने का सिलसिला नजर आ रहा है. सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम, सिख, ईसाई भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं.

हाल ही में प्रयागराज की सुफियान नाम के इस शख्स ने मदीना जाकर प्रेमानंद महाराज के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी थी. सुफियान ने 1 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया था. जिसमें पीछे मदीना की मस्जिद नजर आ रही थी. इस दौरान सुफियान ने प्रेमानंद की तस्वीर दिखाकर एकता और मोहब्बत का बेहद ही भावुक पैगाम दिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola