---विज्ञापन---

PM Modi Rally LIVE: प्रधानमंत्री बोले- जो कहते, पूरा करते, जनता को समर्पित करते, यही मोदी की गारंटी है

PM Modi Bihar Rally Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार के वोटर्स में जोश भरने आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन भी करेंगे। डेढ़ साल बाद PM मोदी और नीतीश कुमार एक साथ मंच पर नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

PM Modi Rally In Begusarai And Aurangabad: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में रैली कर रहे हैं। उन्होंने पहले औरंगाबाद में लोगों को संबोधित किया।  इसके बाद वे बेगूसराय में जनसभा करने जाएंगे। बता दें कि करीब डेढ़ साल बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहार में नीतीश कुमार के साथ एक मंच पर नजर आए। फूलमाला पहनाकर दोनों का स्वागत किया गया।

इससे पहले 12 जुलाई 2022 को दोनों बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में साथ दिखे थे। उस समय नीतीश कुमार की पार्टी NDA की सहयोगी पार्टी थी, लेकिन अगस्त 2022 में नीतीश NDA छोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए। अब एक फिर 18 जनवरी 2023 कोनीतीश कुमार NDA गठबंधन में शामिल हो गए।

---विज्ञापन---

बिहार में PM मोदी के आज के कार्यक्रम

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार को 1.62 लाख करोड़ की सौगात देंगे। वे औरंगाबाद में 21 हजार 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 189 करोड़ में बनी बरौनी रिफाइनरी की इंडजेट यूनिट और 9512 करोड़ में बनी हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) की बरौनी यूनिट का लोकार्पण भी करेंगे।

गंगा नदी पर बनने वाले देश के सबसे लंबे नदी पुलों में से एक 6 लेन वाले पुल की आधारशिला रखेंगे। नमामि गंगे योजना के तहत 2 हजार 190 करोड़ में तैयारी की गई 12 परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। बेगूसराय में प्रधानमंत्री मोदी 1.48 लाख करोड़ की तेल और गैस परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 6 नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखा सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 02, 2024 03:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola