---विज्ञापन---

Exclusive: Pawan Singh की एंट्री से कितना बदला काराकाट का चुनावी समीकरण? देखें Video

Pawan Singh in Karakat Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की लोकसभा सीट काराकाट में आज मतदान हो रहा है। पवन सिंह की एंट्री से एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई में नया ट्विस्ट आ गया है। तो आइए जानते हैं काराकाट की जनता आखिर किस तरफ है?

Pawan Singh
---विज्ञापन---

Pawan Singh Karakat Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में बिहार की काराकाट सीट पर भी मतदान हो रहा है। एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा तो इंडिया गठबंधन ने राजा राम सिंह कुशवाहा को अपना प्रत्याशी चुना है। हालांकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कारण काराकाट के चुनाव पर समूचे देश की नजर है। पवन सिंह यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। काराकाट में विकास का नारा देने वाले पवन सिंह को लेकर युवाओं में गजब का क्रेज है।

न्यूज 24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में काराकाट की जनता पवन सिंह के समर्थन में नारे लगाती दिखाई दे रही है। युवाओं का कहना है कि ‘काराकाट का एक ही नारा है पवन सिंह को सांसद बनाना है।’ पवन सिंह ने भी काराकाट की जनता से विकास का वादा किया है। भोजपुरी स्टार ने जनता को आश्वासन दिलाया है कि बतौर सांसद उन्हें जो भी सैलरी मिलेगी उसे काराकाट के विकास में लगाया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2024 01:40 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola