---विज्ञापन---

Video: ‘PM Modi ने नमस्ते नहीं किया’, जब राहुल ने सदन में उठाया अनोखा मुद्दा, क्या बोले पीएम?

Parliament session 2024: संसद सत्र के दौरान सोमवार को राहुल गांधी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरते दिखे। राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह को भी लेकर बात कही। कांग्रेस नेता ने नितिन गडकरी को लेकर भी हमला बोला।

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi News: संसद सत्र के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी पर हमलावर रहे। उन्होंने स्पीकर ओम बिरला पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने भाजपा के खिलाफ देश में हिंसा और नफरत फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत की अवधारणा और संविधान पर सुनियोजित ढंग से हमले किए जा रहे हैं। इसके बाद राहुल की ओर से उठाए गए अनोखे मुद्दे ने सभी का ध्यान खींचा। राहुल ने कहा कि जब वे सुबह आए तो राजनाथ सिंह ने मुस्कुराकर उनको नमस्ते किया। पीएम मोदी सीरियस बैठे रहे, कोई मुस्कुराहट नहीं दिखाई। नितिन गडकरी भी उनको नमस्ते नहीं करते हैं कि कहीं पीएम मोदी उनको देख न लें। इसके बाद शोर मचने पर राहुल ने अयोध्या का जिक्र कर दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि ये तो भाजपा वालों को भी नहीं छोड़ते। उनको भी डराते हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने खड़े होकर जवाब दिया। पीएम बोले की उनको लोकतंत्र ने सीख दी है कि विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए। इसके बाद भी राहुल ने कई और मुद्दों का जिक्र किया। आइए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

---विज्ञापन---

यह वीडियो भी देखें:राहुल गांधी की नागरिकता पर HC ने याचिकाकर्ता को क्यों लगाई फटकार? Video में देखें सबकुछ

First published on: Jul 01, 2024 10:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola