हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: अप्रैल में पंचग्रही योग का मेष राशि के कामकाज पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल और उपाय

अप्रैल माह में मेष राशि के जातकों की कुंडली में पंचग्रही योग बन रहा है, जिसका सीधा असर उनके कामकाज पर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मेष राशि के मासिक राशिफल के बारे में।

विज्ञापन

जब भी ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तो उसके प्रभाव से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में एक साथ 5 ग्रह विराजमान होते हैं, तो पंचग्रही योग का निर्माण होता है। जहां कुछ लोगों को पंचग्रही योग के कारण फायदा होता है, तो कुछ की मुश्किलें पहले से बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग मेष राशि के जातकों की कुंडली के द्वादश भाव में बनेगा, जिसके कारण उन्हें जरूरत से ज्यादा यात्राएं करनी पड़ेंगी। ज्यादातर समय आप व्यस्त रहेंगे। एक साथ आपको कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं।

इसके अलावा खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि 14 अप्रैल 2025 के बाद सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि 14 अप्रैल 2025 के बाद का समय मेष राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola