---विज्ञापन---

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिला इंग्लैंड के कप्तान का साथ, क्या अब फ्रेंचाइजी लेगी बड़ा रिस्क?  

Harry Brook: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जहां भी आईपीएल फ्रेंचाइजी होती है, वहां खेलने का मौका नहीं मिलता है. अब इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड की लीग द हंड्रेड में भी आईपीएल फ्रेंचाइजियों की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि इस लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर दांव नहीं खेला जाएगा. ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान को पाकिस्तानियों का साथ मिला है.

Author Written By: Aditya | Updated: Feb 21, 2026 22:25
Share :
no pakistani player in hundred harry brook

Harry Brook: द हंड्रेड को लेकर रिपोर्ट्स आ रही है कि इस लीग में भी अब आईपीएल फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदने का प्लान बना रही है. जिससे बड़ा विवाद हो गया है. इंग्लिश खिलाड़ी इस खबर से बिल्कुल भी खुश नहीं है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अब बड़ा बयान दिया है. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ी बहुत ज्यादा खुश हैं. हालांकि इस बयान के कारण क्या अब आईपीएल फ्रेंचाइजी बड़ा रिस्क ले सकती हैं. 

हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान 

द हंड्रेड से जुड़ी इस खबर के बारे में जब इंग्लैंड के वाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमारा फोकस अभी टी-20 वर्ल्ड कप पर है. यह सीधे तौर पर हमारा मामला नहीं है. लेकिन पाकिस्तान कई सालों से एक महान क्रिकेटिंग देश रहा है. नीलामी में 50-60 खिलाड़ी होंगे. उनमें से कुछ को बाहर रखना वाकई निराशाजनक होगा. वे शानदार खिलाड़ी हैं और बड़ी संख्या में दर्शक भी लाते हैं. उनके होने से टूर्नामेंट और बेहतर बनता है.’ हालांकि अगर आईपीएल फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदती हैं, तो उन्हें भारत में भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: INDW A vs BANW A Final: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देखें भारत-बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला, कप्तान पर टिकी हैं नजरें 

इस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के बाद पाकिस्तान को कितना नुकसान? सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल 

First published on: Feb 21, 2026 10:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.