---विज्ञापन---

नागपुर हिंसा का असली गुनहगार कौन? वीडियो में देखिए एक-एक सबूत

महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब को लेकर हिंसा भड़क गई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए छावा फिल्म को भी जिम्मेदार ठहराया है। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा है।

---विज्ञापन---

औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा हुई। सोमवार रात को हुई इस हिंसा में नागपुर में जमकर बवाल मचा। नागपुर मुख्यमंत्री का शहर है, खुद मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो जारी कर शांति बरतने की अपील की। बताया जा रहा है कि विवाद औरंगजेब की कब्र को लेकर हुआ था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि ‘फिल छावा’ को देखने के बाद लोगों में औरंगजेब को लेकर आक्रोश पैदा हुआ है, तो वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों और उसकी वाहवाही करने वालों को महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

---विज्ञापन---

वहीं, आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब कहीं कोई घटना होती है, तो CMO के पास पहली रिपोर्ट पहुंचती है। क्या उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है। मणिपुर की तरह ही महाराष्ट्र में भी ये लोग परेशानियां खड़ी कर रहे हैं।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर नागपुर में हुई इस हिंसा का गुनहगार कौन है? अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2025 10:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola