हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 31 अगस्त तक मंगल, शनि और राहु के कारण इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, जल्दबाजी में न करें कोई काम

Kumbh August Rashifal: साल 2025 में अगस्त माह में मंगल, शनि और राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव कई राशियों के ऊपर पड़ रहा है, जिसमें कुंभ राशि भी शामिल है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 31 अगस्त 2025 तक कुंभ राशिवालों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Kumbh August Rashifal 2025: मंगल, शनि और राहु तीनों ग्रहों का ही ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में इन तीनों ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं होती है तो उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अगस्त माह में मंगल ग्रह, शनि ग्रह और राहु ग्रह का कुंभ राशिवालों के ऊपर कुछ खास शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिस कारण उन्हें बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। खासकर नौकरीपेशा जातकों के लिए 31 अगस्त 2025 तक का समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

मंगल ग्रह के कारण कार्यक्षेत्र में रुकावट व परेशानियां उत्पन्न होंगी। साथ ही दबाव महसूस होगा। ऐसे में जल्दबाजी में कोई काम न करें और न ही काम में किसी तरह की लापरवाही बरतें। मंगल के अलावा राहु और शनि ग्रह के शुभ अवस्था में न होने के कारण भी हर काम में देरी का सामना करना पड़ेगा। यदि आप कुंभ राशि के मासिक राशिफल के बारे में और जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: अगस्त नहीं सितंबर में मिलेगी इन 3 राशियों को सफलता, 3 बार होगा मंगल गोचर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola