हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या वाराणसी सीट पर डाले गए थे फर्जी वोट? चुनाव आयोग ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर कुल 18,56,791 मतदाता थे। सीट पर ईवीएम से 10,58,744 लोगों ने वोट डाले और 2085 लोगों ने बैलट पेपर से वोट डाले थे।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव में ईवीएम से गिने गए कुल वोटों की संख्या मतदाताओं की संख्या से ज्यादा बताई जा रही है। वायरल वीडियो में वाराणसी लोकसभा सीट का नाम भी शामिल है। बता दें इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4,79, 505 वोट से चुनाव जीते थे। अब चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर वायरल वीडियो को फर्जी बताया है।

वीडियो में किए गए सभी दावे फर्जी और निराधार 

चुनाव आयोग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वीडियो में किए गए सभी दावे फर्जी और निराधार हैं, यह वीडियो भ्रामक है। आगे आयोग ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर कुल 18,56,791 मतदाता थे। इस सीट पर ईवीएम से 10,58,744 लोगों ने वोट डाले और 2085 लोगों ने बैलट पेपर से वोट डाले थे। बता दें 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। 4 जून को मतगणना की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola