हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: किन सीटों से चुनाव लड़ेंगी भाजपा की 28 महिला उम्मीदवार? देखें पूरी डिटेल

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नए चेहरों के साथ-साथ 28 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। ऐसे में जानिए उन महिलाओं के नाम और किस सीट से दिया गया टिकट।

विज्ञापन
Women Names In BJP Candidate List 2024

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 543 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है जबकि 348 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना अभी बाकी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा यानी 51 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इसके अलावा, मध्य पदेश के 24, बंगाल के 20 और गुजरात-राजस्थान के 15-15 कैंडिडेट को टिकट सौंपा गया है। पार्टी की इस पहली सूची में अनुसूचित जाति के 30 और अनुसूचित जनजाति के 20 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें एक क्रिश्चिएन और एक मुस्लिम प्रत्याशी भी शामिल हैं। बीजेपी द्वारा जारी की गई पहली सूची में 28 महिला उम्मीदवारों को भी टिकट मिला है।

महिला उम्मीदवारों के नाम हैं:

  1. स्मृति ईरानी
  2. बिजुली कलिता मेधि
  3. कमलेश जांगड़े
  4.  सरोज पांडे
  5.  रुप कुमारी चौधरी
  6. बांसुरी स्वराज
  7. कमलजीत सहरावत
  8. डॉ. रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
  9. पूनमबेन माडम
  10. अन्नपूर्णा देवी
  11.  गीता कोड़ा
  12.  एम. एल अश्वनी
  13.  निवेदिता सुब्रमण्यम
  14. शोभा सुरेंद्रन
  15.  संध्या राय
  16. लता वानखेड़े
  17. हिमाद्री सिंह
  18. अनीता नागर सिंह चौहान
  19.  ज्योति मिर्धा
  20. डॉ. माधवी लता
  21.  माला राज्य लक्ष्मी शाह
  22.  हेमा मालिनी
  23. रेखा वर्मा
  24.  साध्वी निरंजन ज्योति
  25.  नीलम सोनकर
  26.  श्रीरूपा मित्रा चौधरी
  27. लॉकेट चटर्जी
  28. प्रिया साहा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola