हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lalu Yadav ने चल दिया 2015 का ब्रह्मास्त्र, क्या बिहार में रुकेगा मोदी-शाह का विजयरथ?

Lalu Yadav on BJP: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने भाजपा को हराने के लिए अपने पुराने ब्रह्मास्त्र चलाना शुरू कर दिया है। इसी ब्रह्मास्त्र की मदद से लालू यादव ने 2015 में भाजपा को मात दी थी और 2014 के आम चुनाव में भी लालू के बयान इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन

Lalu Yadav on BJP: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू यादव ने 2024 के आम चुनाव के लिए कमर कस ली है। लालू यादव ने भाजपा को हराने का वही फॉर्मूला दोहराया है, जो 2015 के चुनाव में अपनाया था। लालू ने उसी ब्रह्मास्त्र से भाजपा को मात दी थी। आखिर क्या था वो फॉर्मूला?

लालू यादव ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये (भाजपा) 400 की बात घबराहट में कर रही है। लगातार इनके पार्टी के नेता संविधान को बदलने का दावा कर रहे हैं। ये बाबा साहेब का बनाया हुआ संविधान है, जो भी इसे बदलने की कोशिश करेगा, देश की जनता उनकी आंख निकाल लेगी। देश की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। लालू यादव ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 2015 के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात कही थी और देश की जनता ने इनके इरादों को विफल कर दिया था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola