---विज्ञापन---

केदारनाथ यात्रा के लिए कैसे बुक करें हेलीकॉप्टर? जानें कितना लगेगा चार्ज

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग करनी है, तो इसके लिए श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट या चारधाम यात्रा पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। IRCTC की साइट पर कुछ स्टेप्स में बुकिंग कर सकते हैं।

चारधाम यात्र के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 2 मई से बाबा केदार के कपाट खुलने वाले हैं। अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें। आप ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए heliyatra.irctc.co.in पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके लिए एक शख्स को साढ़े 4 से 5 हजार तक किराया लिया जा रहा है।

चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग करना चाहते हैं, तो उसके लिए IRCTC की साइट पर जा सकते हैं। इसमें सबसे पहला ऑप्शन श्री हेमकुंड साहिब यात्रा और श्री केदारनाथ धाम का ऑप्शन दिखेगा। जिसके लिए भी बुकिंग करनी है, उसके लिए टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें। साइन अप या अकाउंट बनाने के लिए OTP के जरिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को वेरीफाई करना होगा। यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसके भरने के बाद स्टेप बाय स्टेप बुकिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट में देखिए बुकिंग के लिए कितना चार्ज देना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: पहलगाम हमले पर शिखर धवन का नया बयान आया सामने, सरकार से उठाई बड़ी मांग

First published on: May 01, 2025 02:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola