---विज्ञापन---

टेस्ट और वनडे की टीम इंडिया पर आया बड़ा अपडेट, इन युवा खिलाड़ियों के लिए खुलेगा दरवाजा!

भारतीय टीम को आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम पर बड़ा अपडेट सामने आया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

आगामी भारत बनाम अफगानिस्तान क्रिकेट श्रृंखला

भारतीय टीम आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा।

जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है, और जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को मौका मिलने की उम्मीद है।

संभावित खिलाड़ी चयन

ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हो सकती है, और प्रिंस यादव को भी वनडे सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद है।

Team India: आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 1 मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. टेस्ट सीरीज के लिए माना जा रहा है कि कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए आराम दिया जा सकता है. जम्मू कश्मीर से आने वाले आकिब नबी को भी मौका मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा वनडे टीम में ईशान किशन की वापसी हो सकती है. ईशान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. एकमात्र टेस्ट सीरीज की शुरुआत 6 जून से होने जा रही है, जबकि 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून से होगा, आखिरी मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा. वनडे सीरीज में भी प्रिंस यादव को मौका मिलने की उम्मीद है. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में खासा प्रभावित किया है.

ये भी पढ़ें: दशक के सबसे सफल बल्लेबाज बने बाबर आजम, 9000 रनों का आंकड़ा पार

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2026 07:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola