Virat Kohli

विराट कोहली 2027 का ODI World Cup खेलेंगे या नहीं? IPL 2026 के बीच कर दिया बड़ा 'ऐलान'

Virat Kohli: विराट कोहली को फैंस 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. अब कोहली ने इस टूर्नामेंट में खेलने के सवाल पर जवाब दिया है और बताया है कि वो खेलना चाहते हैं, या नहीं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Virat Kohli: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम चरण में हैं और फैंस उन्हें 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, विराट के इस टूर्नामेंट में खेलने पर सवाल उठ रहे हैं. पिछले साल भारत के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने भविष्य को लेकर ‘नॉन-कमिटल’ हैं. अब विराट कोहली ने खुद 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?

IPL 2026 के बीच एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपने फ्यूचर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो पूरी मेहनत कर रहे हैं और लगातार खेलना चाहते हैं. कोहली ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने को लेकर भी बात की और बताया कि वो अभी खेल रहे हैं और आगे भी खेलना जारी रखेंगे. उन्होंने साफ कर दिया कि वह अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और इसके लिए वो पूरी मेहनत करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ