Bangladesh vs Pakistan

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के लिए पाकिस्तान के ये 4 खिलाड़ी बने विलेन, टीम की कटाई नाक

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपने बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है. अब बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 2-0 से हरा दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ सितारों से सजी टीम ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण टीम अब आलोचना का शिकार हो रही है.

BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच में हार गई. बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 278 रन बनाए, तो जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रन ही बना सकी. दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 390 रन जड़ दिए. 437 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 358 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही टीम को 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पाकिस्तान के ये 4 खिलाड़ी विलेन बन गए हैं.  

विज्ञापन

पाकिस्तान के ये 4 खिलाड़ी बने टीम के लिए विलेन 

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम से मैनेजमेंट और फैंस को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने इसके ठीक उलट परफॉर्म किया है. स्टार बल्लेबाज बाबर आजम 47 रन बनाकर सेट नजर आ रहे थे, लेकिन ऐसे समय में उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया. वहीं कप्तान शान मसूद ने भी ऐसा किया. जब टीम को उनसे सबसे ज्यादा उम्मीद थी, ऐसे समय में उन्होंने 71 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया. साजिद खान भी 28 रन बनाकर सेट नजर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने भी अंत में अपना विकेट फेंक दिया. वहीं कुछ ऐसा ही हाल विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का भी रहा. रिजवान अंत में 94 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ